कानपुर। चकेरी के कोयलानगर में मंगलवार दोपहर एक बाइक सवार कोयलानगर की तरफ से अंडरपास पार कर रहा था। अचानक बाइक में आग लग गई।
यह देख बाइक सवार आग बुझाने के लिए पास के दुकानदारों से बोरा लेकर आया। देखते ही देखते आग ने बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद आग को बुझाया। कोयला नगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि बाइक पटकापुर निवासी शैलेंद्र पांडेय के नाम पर है। पीड़ित घटना के बाद अपनी बाइक लेकर चला गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।