फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शोहदों की धमकी से डरी मां ने दी जान, बेटी संग हुई थी छेड़खानी; मुख्य आरोपी की पानी में डूबने से हुई थी मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

चित्रकूट में शोहदों की धमकी से डरी एक मां ने खुदकुशी कर ली। 11 अगस्त को मृतक की बेटी के साथ छेड़खानी हुई थी। छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पानी में डूबने से एक शोहदे की मौत हो चुकी है। अब आरोपी हत्या के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट के मानिकपुर में फर्जी मुकदमे में फंसने के डर से बुधवार की शाम एक महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की बेटी से 11 अगस्त को छेड़छाड़ हुई थी। इस पर महिला ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


बाद में घटना के मुख्य आरोपी की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला पर युवक की हत्या कराकर शव फेंकने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही महिला से रुपये की मांग कर रहे थे। 

इससे महिला सहमी हुई थी। मानिकपुर कस्बे की एक किशोरी ने बताया कि आरोपी अमित कोल ने 11 अगस्त को कोचिंग जाते समय छेड़खानी की थी। उसने मां के साथ पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


अमित और पांच अज्ञात शोहदों के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 16 अगस्त को तुलसी जल प्रपात में नहाते समय अमित की डूबने से मौत हो गई। 

किशोरी ने बताया कि अमित की मौत के बाद उसके परिजन हमारे परिजनों पर दबाव बनाकर रुपये मांग रहे थे। वह अमित की हत्या कर पानी में शव फेंकने के आरोप के मुकदमे में फंसाने की बात कह रहे थे।

 

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक अमित व पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। महिला की मौत को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमित के परिजनों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

आरोपी की मौत के लिए पीड़ित किशोरी को बताया था जिम्मेदार
पीड़िता का आरोप है कि अमित के सहयोगी व रिश्तेदार एक भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि अमित की मौत के लिए वह और उसके परिजन जिम्मेदार हैं। किशोरी के परिजनों ने ही हत्या कर अमित के शव को जलप्रपात में फेंका है।
विज्ञापन

इन्हीं लोगों ने बुधवार को फिर छेड़खानी का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। सोशल मीडिया में चल रहे कमेंट को दिखाया तो उसकी मां ने भयवश घर में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें