चिल्ला घाट तक 45 किलोमीटर मोटर बोट से खोज
वहीं चार टीमें नदी में रेस्क्यू आपरेशन में लगाई हैं। वहीं प्रयागराज से बाढ़ नियंत्रण पीएसी 42 वीं बटालियन को भी रेस्क्यू आपरेशन में लगाया गया है। पीएसी के सूबेदार परमात्मा कुमार, कोतवाली के एसएसआई कृष्णमोहन पांडे व दारा सिंह मौजूद ने रविवार को चिल्ला घाट तक 45 किलोमीटर मोटर बोट से खोज की।
नदी में कूदने से पहले बनाया वीडियो वायरल
किशोरी ने नदी में कूदने से पहले यमुना पुल में खड़े होकर वीडियों बनाया। इसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कह रही है। इसमें वह रो-रोकर कह रही है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई न कर उन पर झूठा मामला दर्ज किया है। जबकि उनके साथ कई लड़कों ने मारपीट की है। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या कर रही है।
चार टीमें कर रेस्क्यू ऑपरेशन
सदर सीओ राजेश कमल ने बताया कि किशोरी की तलाश में चार टीमें जुटी हैं। प्रत्येक टीम पर छह से सात लोग हैं। जो रेस्क्यू वोट के सहारे घटना स्थल से लेकर बांदा जनपद के चिल्ला घाट तक खोज कर रही हैं। साथ ही गोताखोर व लोकल के लोगों को भी ऑपरेशन में लगाया गया है। वहीं सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट जारी किया गया है।
एएसपी को सौंपी जांच
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि किशोरी के पुलिस पर आरोप लगा यमुना नदी में कूदने के मामले की जांच एएसपी को सौंप तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की तलाश की जा रही है।