फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानसिक अस्वस्थ महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पति और भतीजे के साथ कासगंज से गोविंदपुरी स्टेशन जा रही महिला ने रविवार सुबह आउटर में चलती ट्रेन से छलांग लगाकर जान दे दी। अन्य यात्रियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मूलरूप से कासगंज के नगला सालिग निवासी राजू प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के गया जाने के लिए वह अपनी पत्नी अनीता (32) और भतीजे शैलेंद्र के साथ रविवार को कासगंज से गोविंदपुरी स्टेशन जाने के लिए ट्रेन से निकले थे। गोविंदपुरी स्टेशन से गया जाने के लिए तीनों का रिजर्वेशन था। ट्रेन में तीनों लोग सो गए थे। यात्रियों ने बताया कि करीब 10:30 बजे पत्नी ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक अस्वस्थ थी। घटना की सूचना पर पहुंची गोविंदपुरी जीआरपी ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें