फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जूते के अपर बनानी वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के घनी आबादी वाले अस्पताल रोड में स्थित जूते के अपर बनानी वाली फैक्टरी में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से वहां काम करने वाले कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर लाटूश रोड और कर्नलगंज से पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

परेड अस्पताल रोड में शम्स वहीद की अदम इंटरप्राइजेज के नाम से जूते के अपर बनाने वाली फैक्टरी है। लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्रा ने बताया कि सोमवार रात 8:58 बजे कंट्रोल रूम में फर्म की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लपटें अगल-बगल की दुकानों तक फैलने का डर था। तुरंत कर्नलगंज फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियां मंगवाईं। कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल कर आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान अगल-बगल के रेस्टोरेंट और फ्लैट में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मची रही। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेवजह खड़े लोगों को वाहन से हटाया। आग से तीसरे फ्लोर पर रखा अपर का सामान और मशीनें जल गई। फर्म मलिक ने पुलिस को लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। इसी तरह परेड मार्केट में संजय बुक पैलेस के पास बूचड़खाने में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों स्थान पर हुई आग की घटनाओं में काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें