फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी का झांसा देकर युवती का किया याैन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने आरोप लगाया है। आरोप है इस दाैरान वह कई बार गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराया गया। शादी करने का दबाव डालने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक गांव के ही आकाश कमल से 11 सालों से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि इस दाैरान आकाश ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भपात कराया गया। शादी की बात करने पर टालमटोल की जाती रही। सचेंडी थाने में शिकायत करने पर दो अगस्त को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर सात अगस्त को आकाश की मां, पिता विष्णु नारायण, चाचा छोटे, बहन बॉबी व गुड़िया और बुआ के लड़के नितिन, जीतू ने घर आकर गालीगलौज कर धमकी दी।

आरोप है कि आकाश ने 11 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें