फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी की चूड़ियाें के लिये युवक ने किया एेसा काम

Mon, 11 Dec 2017 08:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पुखरायां के भाेगनीपुर में एक युवक ने चांदी की चूड‌िंयां लेने के ल‌िये वृद्धा को खाई में धकेल द‌िया। वृद्धा के चीखपुकार मचाने पर राहगीराें ने क‌िसी तरह उसे खाई से न‌िकाल कर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरैनी और चौरा गांव के बीच एक युवक ने चांदी की चूड़ियाें के ल‌िये वृद्धा को खाई में धकेल द‌िया। पुरैनी निवासी मानसिंह ने बताया कि उसकी बुआ भग्गादेवी (70) इलाज कराने के लिए चौरा में डॉक्टर के यहां पैदल जा रही थी।

रास्ते में गांव का ही युवक राममोहन उर्फ ननकू मिल गया। वह पूछने लगा, आप कहां जा रही है। उसकी बुआ ने बताया कि दवाई लेने जा रही हूं। ननकू ने कहा कि खेतों के बीच से सीधे निकल जाओ। इसके लिए उसने मना कर दिया। कहा कि वह सीधे रास्ते से ही जाएंगी।
विज्ञापन



इसी बात पर ननकू ने धक्का देकर उसकी बुआ को रास्ते किनारे खाई में गिरा दिया। चोट लगने पर वह बेहोश हो गई। उनके हाथ से चांदी की चूड़ियां उतार कर भाग गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने वृद्धा को खाई से निकाला और उसके घर सूचना दी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ननकू को गिरफ्तार कर चांदी की चूड़ियां बरामद कर ली गई। वृद्धा को इलाज के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें