फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करंट से युवक की मौत

Fri, 02 Aug 2024 03:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग में मोबाइल चार्जिंग पर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सरगांव बुजुर्ग निवासी राजेश कुमार रावत खेती किसानी करते हैं। इकलौता बेटा नितांशू कुमार (22) भोगनीपुर क्षेत्र में एक एक निजी कंपनी के तहत बिजली निगम में मीटर रीडिंग का काम करता था। बुधवार रात वह गांव आया था। देर रात मोबाइल चार्ज करने के लिए उसने प्लग में चार्जर लगाया। इसी बीच वह करंट की चपेट में आने के बाद अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ा।
हालत गंभीर देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग रात में ही शव घर ले आए। इकलौते बेटे की मौत पर मां रानी, बहन गुंजन, पिता राजेश बिलखते रहे। पुलिस को मामले की सूचना दिए बिना परिजनों ने मृतक के शव का खेरेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें