इटावा के महेवा में 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने गृह कलह के चलते व बेटे की पिटाई से छुब्ध होकर शनिवार रात कमरा बन्द कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
यह घटना थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम रमपुरा व्यास की है। यहां राजमिस्त्री ने गृह कलह व बेटे की पिटाई से छुब्ध होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम रमपुरा-व्यास निवासी ज्ञानदास दोहरे पुत्र तोताराम उर्फ ज्ञानी मिस्त्री (45) वर्ष राजमिस्त्री का कार्य करता था। पत्नी से मनमुटाव रहता था। जिसके चलते पत्नी मंजू देवी सभी 3 बेटों व एक बेटी के साथ मायके भरसान-अजीतमल रहती थी।
आये दिन होने वाली नोकझोंक व बड़े बेटे छोटू (20) वर्ष के द्वारा पिटाई के चलते वह छुब्ध रहता था। दिवाली के दिन भी उसके बेटे व ससुराली जनों ने आकर उसकी पिटाई की थी। गत शनिवार रात करीब 10 बजे कमरा अंदर से बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गयी ।