फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन कर प्रेमिका ने ही खेत में बुलाया था

Fri, 14 Jun 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शुक्लागंज

सार

मृतक की बड़ी बहन कोमल ने बताया कि भाई की नौ जुलाई को शादी थी। 15 अप्रैल को तिलक हो चुका था घर में शादी के लिए तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
मृतक आशीष सविता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के हाजीपुर क्षेत्र के ऊद्दा खेड़ा गांव के एक खेत में प्रेमिका ने अपने प्रेमी युवक को बुलाया जहां प्रेमिका के भाइयों ने देख लिया और प्रेमी की पिटाई कर धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की नौ जुलाई को शादी तय थी जबकि 15 अप्रैल को तिलक हो चुका था।

विज्ञापन

ग्राम बसधना निवासी 22 वर्षीय आशीष सविता पुत्र सुखदेव सविता को पड़ोस के गांव ऊद्दा खेड़ा में रहने वाली 17 वर्षीय प्रेमिका ने फोन कर शुक्रवार दोपहर एक खेत में बुलाया आरोप है कि वहीं पर प्रेमिका के भाई राहुल, छिददू, रोहित पुत्रगण कमलेश ने उन्हें देख लिया और विरोध जताने लगे जिस पर आशीष और तीनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई कुछ ही देर में तीनों भाई आशीष के साथ लाठी डंडे लेकर मारपीट करने लगे। तभी एक भाई ने आशीष के सिर पर कुल्हाड़ी से दो वार कर दिए जिससे वह अचेत होकर गिर गया, यह देख सभी वहां से भाग लिए। 

किसी ने जानकारी आशीष के परिजनों को खबर दी और मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए परियर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कमलेश व उनके तीनों बेटों के अलावा रौतापुर निवासी एक रिश्तेदार पर बेटे को बुलाकर पीट कर मार देने का बात कही है। 
विज्ञापन

मृतक की बड़ी बहन कोमल ने बताया कि भाई की नौ जुलाई को शादी थी। 15 अप्रैल को तिलक हो चुका था घर में शादी के लिए तैयारियां चल रही थीं। कोतवाली प्रभारी गंगा घाट रामफल प्रजापति ने बताया हाजीपुर क्षेत्र में हुई घटना के मामले में आईपीसी की धारा 302 हत्या में कमलेश उनके पुत्र रोहित व राहुल एवं एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें