फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीपीसी गोदाम में खूनी खेल, युवक ने साथी पल्लेदार पर सर्जिकल ब्लेड से किए 25-30 वार, हालत गंभीर

Tue, 20 Oct 2026 03:52 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के सीपीसी गोदाम में एक गंभीर घटना सामने आई है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे यह वारदात हुई। शराब के नशे में धुत एक युवक विकास ने दूसरे पल्लेदार पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के सीपीसी गोदाम में एक गंभीर घटना सामने आई है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे यह वारदात हुई। शराब के नशे में धुत एक युवक विकास ने दूसरे पल्लेदार पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमले का शिकार हुआ पल्लेदार कानपुर देहात के झींझक निवासी आकाश है। विकास ने आकाश पर सर्जिकल ब्लेड से कई बार वार किए। उसने आकाश के चेहरे, गले, सीने, पेट और सिर पर हमला किया। विकास ने आकाश पर कुल 25 से 30 बार सर्जिकल ब्लेड से वार किए।

इन जानलेवा हमले से आकाश मरणासन्न हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में आकाश को पहले उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बाद में हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें