फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के साथ निकाली कीर्तन यात्रा

विज्ञापन
रणजीत नगर गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को लेकर कानपुर से नगर कीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। गुरु तेग बहादुर की शहादत शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा मंगलवार को गुरुद्वारा रंजीत नगर से श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुई। संगत कीर्तन करती हुई चल रही थी। सिंधी कालोनी में पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सरदार जसवंत सिंह, घनश्याम छाबड़ा, रवि बदलानी, अशोक वासवानी आदि ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा इटावा के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह भल्ला, गोविंद सिंह बिंद्रा, गुरविंदर सिंह बिट्टू, सरदार रमिंदर सिंह रिंकू, नगर पार्षद नीतू सिंह, गुरुचरण सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, जसबीर सिंह, त्रिलोचन बग्गा, परमजीत सिंह चंडोक, राघवेंद्र दुबे, सुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह रौनक, सन्नी गुलाटी, हरविंदर सिंह छोटू आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें