फोरेंसिक जांच में शर्ट में खून नहीं मिला
परिजनों ने शर्ट को छोटू की और खून लगा होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। अनहोनी की आशंका के चलते पिता ने ग्राम प्रधान पति संग्राम सिंह समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फोरेंसिक जांच में शर्ट में खून नहीं मिला। गुरुवार को इटावा जसवंतनगर में छोटू शराब के नशे में आटो चालक से झगड़ रहा था। जिस पर क्षेत्रीय पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ के बाद बिधनू पुलिस से संपर्क कर किया।
बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा
गुरुवार देर रात बिधनू पुलिस क्षेत्र पंचायत सदस्य को वापस लेकर आ गई। पूछताछ में छोटू ने बताया कि उसका पड़ोसी अनिल यादव व पिंटू से मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें ग्राम प्रधान पति समेत गांव के एक दर्जन लोग उसका विरोध कर रहे थे। इसके चलते अपहरण की कहानी रची, लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 164 के बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।