फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डंपर में टकराकर पलटा ऑटो, एसडीएम के पिता सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर- इटावा हाईवे पर रायपुर बंबे के पास तेज रफ्तार ऑटो आगे चल रहे डंपर से टकराकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार अकबरपुर की पूर्व एसडीएम के पिता सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें गंभीर चोट नहीं आई हैं। एसडीएम के पिता की मौत की जानकारी पर जिलाधिकारी कपिल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कर जानकारी ली है।
विज्ञापन

अकबरपुर के आंबेडकर नगर निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट महेश प्रसाद गौतम (75) की बेटी डॉ. पूनम गौतम पूर्व में सिकंदरा व अकबरपुर तहसील में एसडीएम रही हैं। वर्तमान में वह लखनऊ सचिवालय में तैनात हैं। रविवार सुबह एसडीएम के पिता काम से कानपुर गए थे। शाम को नौबस्ता के ऑटो से घर लौटने के दौरान 5:20 बजे के करीब ऑटो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से टकराकर पलट गया। चीख-पुकार सुन पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ऑटो सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने महेश प्रसाद गौतम व रूरा के सुभाष नगर निवासी विमलचंद्र पांडेय की पत्नी सोमी देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजपुर थाना के दमनपुर निवासी शैजला (40) व मिलकिया अकबरपुर की सीता देवी (27) घायल हो गईं। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, एसडीएम नीलिमा यादव, सीओ अकबरपुर संजय वर्मा समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर घायलों का हाल जाना, साथ ही मृतकों के परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन


..............

वर्जन.....

प्रारंभिक जांच में ऑटो का डंपर में पीछे से टकराना पाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगे चल रहे डंपर चालक के गति धीमी करने पर पीछे से आ रहा ऑटो टकरा कर पलट जाने से दो सवारियों की जान गई है। ऑटो को कब्जे में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।- संजय वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें