फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोहदे से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप है कि शोहदे ने छात्रा को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को उठा ले जाने की धमकी दी। वहीं घटना के बाद से छात्रा लापता है। पीड़ित पिता ने शोहदे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महाराजपुर के एक गांव के निवासी पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में।बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि एक गांव निवासी शोहदा विशाल उर्फ भद्दी उनकी बेटी को कुछ समय से घर से आने जाने पर छेड़खानी कर रहा था। आए दिन फोन कर परेशान करता था। इस पर बेटी ने उनसे शिकायत कर डर के कारण स्कूल जाना बंद करा दिया। लेकिन इसके बाद भी शोहदे की हरकतें कम नहीं हुईं। फिर उसे फोन कर परेशान करने लगा। जानकारी पर उन्होंने आरोपी से विरोध किया तो उसने धमकी दी कि बात करने से रोका तो बेटी को उठा ले जाऊंगा। इस घटना के बाद से गुरुवार की शाम से बेटी संदिग्ध हालतों में लापता है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर अपहरण, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें