फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चित्रकूट के गल्ला व्यापारी से एक लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चित्रकूट के गल्ला व्यापारी कैलाश अग्रहरि के साथ सोमवार को एक लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गई। वह हैलट में जांच कराकर गोल चौराहे पर टेंपो पकड़ने जा रहे थे। व्यापारी की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को शहर के व्यापारियों की नाराजगी पर एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन

कैलाश अग्रहरि का आरोप है कि उन्होंने सोमवार को हैलट चौकी प्रभारी को घटना के बारे में बताया, लेकिन उन्होंने मदद करने के बजाय उनको डांटकर भगा दिया। उनसे उल्टे सीधे सवाल किए गए। चौकी प्रभारी ने पूछा कि इतने रुपये क्यों लेकर आए हो। ऑनलाइन ट्रांसफर क्यों नहीं करते हो। उन्होंने बताया कि टप्पेबाज ने उनको कपड़ा गंदा होने की जानकारी दी थी। वह हैलट अस्पताल के ओपीडी गेट के अंदर जाकर कपड़ा साफ करने लगे। इस बीच उनके रुपये पार हो गए। उन्होंने मंगलवार को नयागंज के व्यापारियों को घटना की जानकारी दी। कैलाश अग्रहरि आधा दर्जन व्यापारियों के साथ स्वरूपनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। चौकी इंचार्ज के व्यवहार पर नाराजगी जताई। स्वरूपनगर के एसएसआई द्वारिका प्रजापति के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें