फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती को चार साल में 13वीं बार सांप ने डंसा, हैरान कर देगा पूरा मामला

Thu, 27 Mar 2025 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: एक युवती को सांप चार साल में 13वीं बार काट चुका है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के पंचमपुरा गांव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां की निवासी रोशनी (20) सोते समय बुधवार की रात सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता दलपत ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले चार साल में सांप रोशनी को 12 बार काट चुका है। कई जगह तांत्रिकों से झाड़फूंक कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिलहाल रोशनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


रोशनी की मां धनकुंवर बताती हैं कि पहली बार सांप के काटने को उन्होंने सामान्य घटना माना था। लेकिन यह सिलसिला लगातार जारी रहा। हर बार सांप के काटने के बाद रोशनी के शरीर पर डसने के निशान मिलते हैं। हाल ही में जब रोशनी बिस्तर पर थी, तभी सांप आया और उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि सांप सिर्फ रोशनी को ही निशाना बनाता है। मां धनकुंवर बताती हैं कि सांप के आते ही रोशनी की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। वह चिल्लाती है और सांप उसे काटकर भाग जाता है। परिवार ने अब तक सांप को नहीं देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें