यहां उसके पास मिले सामान से उसकी पहचान की गई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को जानकारी दे दी गई। हिमांशी की मौत बीमारी से हुई। बिना किसी कार्रवाई की बात कहकर परिजन शव अपने साथ कानपुर ले गए।
युवती की बीमारी से हुई थी मौत
रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया और शव कानपुर लेकर रवाना हो गए। उसका शव बुधवार की रात यहां रखवाया गया था।