फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death in Roadways Bus: दिल्ली से कानपुर जा रही थी युवती, अचानक बिगड़ी तबीयत...फिर हो गई मौत, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 03 Mar 2023 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

बुधवार की देर शाम दिल्ली से कानपुर जा रही युवती की रोडवेज बस में मौत हो गई थी। इससे पहले बस के ड्राइवर और कंडक्टर युवती को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में दिल्ली के आनंद विहार से कानपुर जा रही युवती की रोडवेज बस में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे रोडवेज स्टाफ ने यहां उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवती की पहचान कानपुर के इंदिरानगर नगर निवासी हुकुम सिंह की पुत्री हिमांशी कुशवाहा (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कानपुर के आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस बुधवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार से रवाना हुई थी। उसी में हिमांशी कुशवाहा भी सवार हुई थी। देर शाम कन्नौज पहुंचने पर हिमांशी बस में अचेत अवस्था में मिली। साथ के मुसाफिरों में इससे हड़कंप मच गया।
रोडवेज बस के ड्राइवर भानू प्रताप और कंडक्टर सुभाषचंद्र त्रिवेदी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक युवती मृत अवस्था में ही लाई गई थी। रोडवेज परिचालक के मुताबिक युवती दिल्ली से कानपुर का टिकट लेकर बैठी थी।

विज्ञापन

यहां उसके पास मिले सामान से उसकी पहचान की गई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को जानकारी दे दी गई।  हिमांशी की मौत बीमारी से हुई। बिना किसी  कार्रवाई की बात कहकर परिजन  शव अपने साथ कानपुर ले गए।
विज्ञापन

युवती की बीमारी से हुई थी मौत
रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी की बात सामने आई है।  पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया और शव कानपुर लेकर रवाना हो गए। उसका शव बुधवार की रात यहां रखवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें