फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गौरव नारंग ने शव के ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाया। साथ ही एक लाल कपड़ा लेकर ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को रोका और घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को दी।
कानपुर के कैंट स्थित मुरे कंपनी पुल के नीचे 20 वर्षीय युवती ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। मौके पर कैंट पुलिस व जीआरपी सेंट्रल के पहुंचने के बावजूद उस ट्रैक से ट्रेन गुजरती रहीं। जिसे देखकर वहां मौजूद उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गर्वित नारंग ने वीडियो बनाया।
विज्ञापन
साथ ही लाल कपड़ा दिखाकर ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को रोका और पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को घटना की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम को मुरे कंपनी पुल के नीचे एक 20 वर्षीय युवती रेलवे ट्रैक पर काफी समय से टहल रही थी।
इस बीच ट्रैक पर ट्रेन आती देखकर वह पटरी पर गर्दन रखकर लेट गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर कैंट पुलिस व जीआरपी सेंट्रल मौके पर पहुंची। हालांकि की पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद ट्रैक से ट्रेनें गुजरती रही।
विज्ञापन
इस बीच घटना स्थल पर मौजूद उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव के पीआरओ गौरव नारंग ने शव के ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाया। साथ ही एक लाल कपड़ा लेकर ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को रोका और घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को दी। जिसके बाद जीआरपी सेंट्रल ने शव को ट्रैक से हटवाकर मालगाड़ी को गुजारा। साथ ही शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।