फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई रिक्शे से गिरी पांच साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ में ई-रिक्शा अनियंत्रित होने से उसमें सवार पांच साल की मासूम सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से खाना लाने के लिए निकली थी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के मंगलपुर बहेरा गांव निवासी इब्राहिम परिवार के साथ प्योंदी गांव में किराये पर रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। इब्राहिम के साथ उनके बड़े भाई इकराम की पांच साल की बेटी जोया भी बचपन से रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम को जोया उनके नौ साल के बेटे रमजान के साथ घर से चुंगी चौराहे पर खाना लाने के लिए निकली । दोनों ई रिक्शे में सवार होकर जा रहे थे। दादामियां दरगाह के पास अचानक ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया, जिससे जोया सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। जोया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और बच्ची के परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें