फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साइकिल फैक्टरी का ड्रायर फटने से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित साइकिल फैक्टरी में मंगलवार रात पेंट को सुखाने के लिए लगाए गए ड्रायर के फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। राजेंद्रनगर निवासी सुनील कुमार (42) बौद्धनगर स्थित पुष्पा साइकिल फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी किरन व बेटा शिवा उर्फ सक्षम हैं। भाई अखिलेश ने बताया कि मंगलवार शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद सुनील ओवरटाइम कर रहे थे। रात करीब आठ बजे पेंट सेक्शन में चेन कवर को सुखाने का काम चल रहा था। तभी अचानक ड्रायर फट गया। चपेट में आने से सुनील और साथ काम कर रहा सनिगवां निवासी विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें