फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेबाज सिपाही ने रिवॉल्वर से झोंके छह राउंड, लोग दहशत में घरों में छिपे, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 02 Sep 2022 10:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बेकनगंज थाने में पीआरवी में तैनात सिपाही राहुल ने सरकारी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। नशे में सिपाही ने छह राउंड झोंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
नशे में फायरिंग करने वाला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के परदेवनपुर में शुक्रवार सुबह नशे में धुत सिपाही ने सरकारी पिस्तौल से एक चाय की दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी पिस्तौल कब्जे में लेकर सिपाही को हिरासत में ले लिया है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

बेकनगंज थाने से संबद्ध सिपाही राहुल वर्मा चकेरी के परदेवनपुरवा में मंजू पांडेय के घर पर किराये पर रहता है। वह पीआरवी 4710 में तैनात है। पूर्व में वह चकेरी थाने में भी तैनात रह चुका है। इलाके के लोगों के अनुसार राहुल वर्मा अक्सर नशे की हालत में गाली गलौज कर पुलिस में होने का रौब दिखाता है।

विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता है। इससे पहले भी वह इलाके में फायरिंग कर चुका है। शुक्रवार सुबह वह नशे में धुत होकर सरकारी पिस्तौल लेकर घर के पास ही पाठक चाय की दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो राहुल ने दो फायर पाठक चाय वाले और दो आस पड़ोस के घर पर किए। 

गोलियों की आवाज सुनकर राहुल की पत्नी घर से निकली और उसकी पिस्तौल छीनकर अंदर चली गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस सिपाही को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही नशे की हालत में है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जाएगी।
विज्ञापन

सिपाही की पिस्तौल में चार गोलियां कम मिली हैं। इससे चार राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस खोखे ढूंढ रही है। मानसिक और शारीरिक परीक्षण भी कराया जाएगा। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें