फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तुलसीदास और रामचंद्र शुक्ल के साहित्यिक योगदान पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था विकासिका की ओर से रविवार को अशोक नगर स्थित जर्नलिस्ट क्लब में विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका विषय कवि कंठ से विषपायी किंतु वाणी से अमृत प्रदायी होता है... रहा।
विज्ञापन

सूत्रधार डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि समाज को सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से यह प्रयास किया गया है। मुख्य अतिथि डॉ. शिव ओम अंबर ने गोस्वामी तुलसीदास और साहित्यकार रामचंद्र शुक्ल के जीवन एवं कृतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने उपेक्षाएं सहकर भी अपनी रचनाओं से जनमानस को समृद्ध किया। वहीं, रामचंद्र शुक्ल ने उच्च वेतनमान छोड़कर काशी विश्वविद्यालय को सेवाएं दीं। अरुण प्रकाश अग्निहोत्री ने भी विचार रखे। संचालन श्रवण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में राकेंद्र मोहन तिवारी, उमेश शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, पूर्णिमा त्रिपाठी, दुर्गा बाजपेई और दया दीक्षित सहित अनेक कवि एवं साहित्यकार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें