कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात महिला ने अवसाद के कारण फंदे से लटककर जान दे दी। फेथफुलगंज निवासी बासु यादव ने बताया कि पत्नी गायत्री (23) का काफी समय से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।
शादी के बाद समस्या काफी बढ़ गई। इस कारण वह अवसाद में रहती थी। बताया कि पत्नी ठीक तरह से दो साल की बेटी अंशिका को भी नहीं पाल पा रही थी। इस कारण उनकी मां विशुनदुलारी ही देखभाल करती थी।
सोमवार देर रात मां उनकी बेटी को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। तभी पत्नी ने साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह उठे तो शव लटका देखा।
रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि न्यूरो की समस्या से महिला अवसाद में थी। इस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।