फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वायरल होने के लिए कार पर लटक कर किया खतरनाक स्टंट, 16 हजार का चालान

Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सोशल मीडिया पर फेम पाने के चक्कर में छह युवाओं ने कार हाईवे पर चलती कार में लटक कर स्टंट किया। वीडियो वायरल होने पर यातायात पुलिस ने कार का 16 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

कानपुर- इटावा हाईवे पर सिकंदरा में कार सवार सात युवकों ने चलती कार में खतरनाक स्टंट कर न सिर्फ स्वयं की जान को खतरे में डाला बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक कार चलाते चला रह है। जबकि चारों खिड़कियों को खोल कर एक-एक युवक खड़े हैं तो वहीं बोनट व छत पर भी एक-एक युवक बैठे दिखते हैं।
धीमी रफ्तार में चल रही कार के आसपास से अन्य वाहन भी गुजरते दिखते हैं। ऐसे में हादसा हो सकता था। वायर वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालान किया गया। सीओ यातायात आलोक कुमार ने बताया कि कार सिकंदरा रोड संदलपुर के शाहबाबू के नाम पर पंजीकृत है। कार का 16 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें