फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग के 30 खिलाड़ियों का कैंप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 22 से 28 अक्तूबर तक एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में आयोजित होगा। केसीए सचिव दिनेश कटियार ने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार की देखरेख में लगेगा।
विज्ञापन


शिविर के लिए बल्लेबाजों में उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांस सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी का चयन किया गया है। विकेटकीपर के रूप में अमृत सचान और राना अमरेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजों में हर्षवर्द्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखण्ड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम को मौका मिला है।

महिला हैंडबॉल टीम का चयन ट्रायल आज और कल
कानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर सीनियर महिला वर्ग की प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी। इसमें कानपुर मंडल की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 22 अक्तूबर को और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 23 अक्तूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोपहर दो बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इच्छुक महिला खिलाड़ी सुचिता सिंह से संपर्क कर सकती हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आधार कार्ड के साथ चयन स्थल पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें