यूपी के कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित बस पलट गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने बस में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे में करीब 44 लोग घायल हुए हैं। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर मेडिकल कालेज में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। गंभीर हालत में देख घायलों को डीएम ने कानपुर रेफर कराया।
हरियाणा के बहादुरगढ़ से बिहार जा रही एक टूरिस्ट बस तिर्वा कोतवाली के उमरायपुर्वा गांव के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार राहगीरों ने घटना की जानकारी यूपी डायल 100 पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल आमोद कुमार, सीओ सुबोध कुमार, एसडीएम रामदास ने पुलिस फोर्स के सहयोग से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे में 44 लोग घायल हुए हैं। 18 लोगों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही