फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में चले हथौड़े, सिपाही का सिर फूटा

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस लाइन में बुधवार शाम मामूली विवाद पर हथौड़े चल गये। पानी फैलाने से मना करने पर भड़की महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। लहूलुहान सिपाही को उर्सला में भर्ती कराया गया है। डीआईजी ने प्रशिक्षु सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाला सिपाही राजेश सिंह नौबस्ता थाना में तैनात है। उसकी पत्नी दीपमाला गर्भवती है। पड़ोस में कोतवाली में तैनात फालोअर राम किशन शुक्ला परिवार सहित रहता है। राम किशन की बेटी अर्चना भी सिपाही है और इलाहाबाद के नैनी थाना में तैनात है। कुछ दिन से वह कानपुर में है। बुधवार शाम अर्चना ने कपड़े धोने के बाद गंदा पानी बाहर फेंक दिया। सिपाही राजेश ने पत्नी के फिसलने की बात कहते हुए उसे टोका। हालांकि, इसके बाद भी अर्चना ने पानी फैलाना बंद नहीं किया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। बताते हैं अर्चना घर से हथौड़ा निकाल लायी और सिपाही के सिर पर दे मारा। लहूलुहान राजेश को देखकर पुलिस लाइन में चीख-पुकार मच गयी। आसपास के लोग उसे उर्सला ले गये। बाद में परिजनों ने डीआईजी अमिताभ यश से मिलकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें