फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-मंच का महत्व कभी नहीं घटेगा: राजपाल

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बालीवुड के कामेडियन राजपाल यादव ने बताया है कि 12 अक्तूबर को उनके होम प्रोडक्शन ‘नवरंग गोदावरी फिल्मस’ के बैनर तले ‘अता-पता और लापता’ फिल्म रिलीज हो रही है। जिसमें उन्होंने डबल रोल किया है। उन्होंने हास्य के माध्यम से समाज के सच को सामने लाने का प्रयास किया है। राजपाल शुक्रवार रात इटावा जाते वक्त बाबूपुरवा में सपा नेता मो. युनूस सिद्दकी के आवास पर कुछ देर के लिए रुके थे। वहां राजपाल ने कहा कि रुपया कमाने के लिए भले फिल्म निर्माता कितनी ही अश्लीलता क्यों ना परोसें, लेकिन रंगमंच के महत्व को कम नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद मो. शाहिद, जावेद, पार्षद फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें