फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की बेटी लड़कियों में दूसरे नंबर पर

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गौतम बुद्घ प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा संयोजित यूपी स्टेट इंजीनियरिंग इंट्रेंस एग्जाम (एसईईई) के अंतर्गत एमबीए के ऑनलाइन टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें कानपुर की रितु सिंह ने प्रदेश स्तर पर जनरल कैटेगरी में 7वीं और लड़कियों में दूसरी रैंक हासिल की है। रितु का कहा है कि लक्ष्य पर ध्यान हो तो छात्राएं भी छात्रों से बेहतर कर सकती हैं। इलाहाबाद के कालेज में पढ़ रही रितु बताती हैं कि उनकी शुरूआती शिक्षा कानपुर में हुई। रितु के पिता रंधीर सिंह इटावा के सरकारी हास्टिपल में डाक्टर हैं। मां सरोज गृहणी हैं। मां की सीख से प्रेरित रितु का कहना है कि किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए मेहनत और लगन के साथ आत्मविश्वास बेहद जरुरी है। रितु दो बहनें हैं। एमबीए की ऑन लाइन परीक्षा 21 अप्रैल को कराई गई थी। पहली बार हुई ऑन लाइन परीक्षा से परीक्षार्थियों को पेपर हल करने में अधिक समय लगा था। शहर से परीक्षा में चार हजार परीक्षार्थी बैठे थे। वहीं प्रवेश परीक्षा में सफल रहे परीक्षार्थी यूपी के कानपुर, लखनऊ, आगरा सहित विभिन्न कालेजों में प्रवेश लेंगे। यूपी में जीबीटीयू से एमबीए की 30 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें