फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीटीयू का पहला रिजल्ट 10 तक

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का सिलसिला थमने के बाद अब अभ्यर्थी को रिजल्ट का इंतजार हैं। सबसे पहले 10 मई तक एमबीए, एमसीए की आनलाइन प्रवेश परीक्षा का परिणाम आएगा, जो कि गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) का है। 21 अप्रैल को हुई आनलाइन परीक्षा में लगभग 22 हजार अभ्यर्थी शामिल हुई थे। जीबीटीयू की बीटेक, बी. आर्किटेक्चर, बीफार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग की प्रवेश परीक्षा के परिणाम 27 मई तक आएंगे। इनमें करीब 1.70 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आईआईटी जेईई 2012 के परिणाम 18 मई की सुबह आठ बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। जेईई चेयरमैन प्रोफेसर एसके चौधरी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र से 81 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि पूरे देश से पांच लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वेबसाइट पर आंसर स्क्रिप्ट डालने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर की है, जो कि प्रवेश परीक्षा का आयोजक है। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एआईईईई) 2012 के परिणाम 25 मई तक आएंगे। एनआईटी सहित कई प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए हुई ऑफलाइन परीक्षा में लगभग 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आनलाइन परीक्षाएं लगातार चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें