फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कोर्स 31 से

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज स्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास संस्थान में गारमेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग आधारित उद्यमिता सह कौशल विकास कार्यक्रम 31 अक्तूबर से शुरू होगा। कोर्स के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।
विज्ञापन

यह जानकारी एमएसएमई विकास संस्थान के निदेशक संजीव चावला ने दी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे एमएसएमई विकास संस्थान में इंटरव्यू होगा। कोर्स में महिलाओं व विकलांगों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। एससी व एसटी के लिए कोर्स निशुल्क है। कोर्स में प्रशिक्षण गोविंद नगर स्थित लाखोटिया इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग में दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन सादे कागज पर अपना बायोडाटा, तीन फोटोग्राफ, जाति एवं शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों के साथ लाना होगा। ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न विभागों एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों की योजनाओं, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। कोर्स से संबंधित जानकारी के लिए सुबह 10 से 5 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) मोबाइल नं. 9455185232 और 9415407788 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें