फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाएं तो हैं पर जमीन नहीं

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की तस्वीर बदलने के लिए परियोजनाएं तो हैं पर जमीन नहीं है। प्रशासन का लैड बैंक खत्म होने को है। स्थिति यह है कि सात योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करने के मामले लटके हुए हैं।
विज्ञापन

अब प्रमुख सचिव ने सोलर पॉवर प्लांट स्थापना के लिए जमीन मांगी है। शहर और आसपास नगर निगम और केडीए की कई आवासीय योजनाएं प्रस्तावित हैं। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने भी माना कि योजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करने में दिक्कत आ रही हैं। कहा कि फिर भी जमीन के लंबित मामलों को देखा जा रहा है।
इनसेट-
इन योजनाओं के लिए और चाहिए जमीन
- होमगार्ड विभाग के लिए सदर तहसील में दफ्तर के लिए 12000 वर्ग फीट, होम गार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए शहरी क्षेत्र में 81000 वर्ग फीट।
- सार्वजनिक स्थल सत्र न्यायालय और कारागार की सुरक्षा के लिए पीएसी वाहिनी के गठन के लिए 70 एकड़।
- उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के लिए पॉवर प्लांट स्थापना को 1500 एकड़।
- 50 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट के लिए 250 एकड़।
- उद्यान विभाग की राजकीय पौधशाला के लिए एक हेक्टेयर।
- ईएसआईसी मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए 25 एकड़।
- ग्राम बनियापुर में 15 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के लिए पांच हेक्टेयर।
--
अन्य योजनाओं के लिए अधिग्रहीत जमीन
- घाटमपुर में दो हजार मेगावाट पॉवर प्लांट के लिए 46.131 हेक्टेयर।
- बिल्हौर में 1320 मेगावाट पॉवर प्लांट के लिए 104.257 हेक्टेयर।
- आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे के लिए बिल्हौर में 10.4624 हेक्टेयर।
- सिविल एरोड्रम के विस्तार के लिए 20.427 हेक्टेयर, रन वे विस्तार केलिए 72 हेक्टेयर, लेन लिंक रोड के लिए 15 हेक्टेयर।
- मेगा लेदर क्लस्टर के लिए कुरौना बहादुर नगर में 45.972 हेक्टेयर और मंगरासा में 31.323 हेक्टेयर।
- विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए मकसूदाबाद में चार एकड़।
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हेयरिंग सेंटर के लिए सुरार में 20 एकड़।
- रीजनल साइंस सेंटर की स्थापना के लिए ग्राम सुरार में सात एकड़।
- जिला कारागार के लिए सरसौल में 12.122 हेक्टेयर, हाथीगांव में 7.386 हेक्टेयर और फुफुवार सुईथोक में 1.754 हेक्टेयर।
-
बिल्हौर में लगेगा सोलर पावर प्लांट
शहर में पचास मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने की तैयारी है। प्रमुख सचिव ने इसके लिए 250 एकड़ जमीन मांगी है। यह सोलर पावर प्लांट लगने से शहर को बिजली संकट से थोड़ी राहत मिलेगी। सोलर पावर प्लांट की स्थापना विद्युत विभाग करेगा। एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गूगल मैप (सेटेलाइट) से प्राप्त सूचना के आधार पर तहसील बिल्हौर के ग्राम शिवादारा सिकोह, ककवन में एक स्थान पर 89.60 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध होने के कारण एसडीएम बिल्हौर को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें