फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हफ्ते चुने जाएंगे ऑफिसर्स ऑफ द वीक

Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यातायात पुलिस में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को अब हर हफ्ते ऑफीसर्स ऑफ द वीक पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं उसकी खींची फोटो को यातायात पुलिस लाइन में प्रर्दर्शित किया जाएगा। इसके लिए सभी एसआई, एचसीपी, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा एएसपी, सीओ और इंस्पेकटर स्तर के अफसरों को पहले ही हाईटेक मोबाइल दिए जा चुकेहैं। एसएसपी ने सभी को निर्देश दिया है कि वह ड्यूटी केदौरान जाम लगने पर वाहनों की फोटों खींचे, जाम लगाने वालों की फोटों खींचे और फोटोग्राफ के माध्यम से ही वजह भी दिखाने का प्रयास करें। सभी फोटो एसपी ट्रैफिक दफ्तर में दिखाकर ई-चालान प्रक्रिया के तहत वाहन मालिकों के घरों में नोटिस भेजा जाए। 15 दिन में जुर्माना न भरने पर प्रकरण को कोर्ट में भेज दिया जाए। एसएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में यातायात पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों से बैठक कर बातचीत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें