फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक किनारे घायल पड़े युवक को ले आए सेंट्रल

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मैथा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रैक के किनारे एक युवक घायल हालत में मिला। कानपुर आ रही ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्रियों ने ट्रेन रुकने पर घायल युवक को कोच में चढ़ाकर सेंट्रल स्टेशन ले आए। होश में न होने के कारण युवक का नाम, पता नहीं मालूम पड़ सका।
विज्ञापन

घायल युवक को सेंट्रल लाने के बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर डिप्टी एसएस (कामर्शियल) कार्यालय और जीआरपी थाने को सूचना दी। एंबुलेंस से युवक को उर्सला अस्पताल भेजा गया। वहां से केपीएम रिफर कर दिया गया। इसके बाद लोको अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यात्रियों ने आशंका जताई है कि रास्ते में उसके साथ लूटपाट की गई। विरोध करने पर युवक को ट्रेन से फेंक दिया गया होगा। हालांकि जीआरपी और रेलवे स्टाफ लूट की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। युवक के होश में आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।

स्टेशन पर अज्ञात की मौत
कानपुर। सेंट्रल पर दिल्ली छोर वाले फुट ओवरब्रिज के पास मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर जीआरपी स्टाफ पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें