कानपुर। अजमेर की जाने वाले अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस 20-22 घंटे लेट चल रही है। शनिवार को 22 घंटे विलंब से कानपुर सेंट्रल पहुंची थी। इसी के चलते मंगलवार को उसे निरस्त कर दिया गया है।