फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुशासन में रहो सब ठीक हो जाएगा’

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि अनुशासन में रहना सीखो सब कुछ ठीक हो जाएगा। सीएम की यह बात सुनते ही पुलिस की शिकायत करने पहुंचे सपा नेता चुप हो गए।
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव एयर फोर्स के शहीद जवान आशीष यादव को श्रद्धांजलि देने 30 अप्रैल को शहर आए थे। वह चकेरी के मंगला विहार फेस वन में आशीष के घर गए थे। इसी दौरान एक सपा नेता सुरक्षा को धता बताकर सीएम तक पहुंच गए थे। सुरक्षा में चूक मानते हुए एसएसपी अजय कुमार मिश्र ने किदवई नगर थानाध्यक्ष और आठ कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया था। नोडल अफसर के रूप में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे। पिछली बार की घटना के सबक लेते हुए एसएसपी ने गुरुवार को सीएम की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। गुरुवार को सपा विधायकों समेत पार्टी के कई नेता सीएम से मिलने के इरादे से आलोक साहू के घर और हैलीपैड पर पहुंचे। पर, पुलिस ने बैरीकेडिंग के आगे किसी को नहीं बढ़ने दिया। इससे नाराज कुछ नेताओं ने सीएम से शिकायत भरे लहजे में कहा कि आपकी सुरक्षा के नाम पर पुलिस पार्टी नेताओं को अपमानित कर रही है। सीएम ने नेताओं की बात सुनी और कहा कि आप लोगों में अनुशासन नहीं है। इसलिए रस्सियों के आगे नहीं आने दिया गया। अनुशासन में रहना सीखो, तब रस्सियां हट जाएंगी।



सख्ती से रोका गया ट्रैफिक
मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने से पहले ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस ने किसी को भी उस रोड से नहीं निकलने दिया, जिस रोड से सीएम का काफिला गुजरना था। फ्लीट गुजरने के आधा घंटा पहले ट्रैफिक रोका गया। फिर जब उन्हें लौटना था, तब भी ट्रैफिक रोका गया। पुलिस की सख्ती देख अफवाह फैल गई कि शहर में कुछ हो गया है। पुलिस काफी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें