फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अपनी रुचि से चुनें कॅरियर

Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘कभी किसी से पूछो क्या करोगे, तो जवाब मिलता है कि इंजीनियरिंग या मेडिकल या सिविल की तैयारी’। कॅरियर सिर्फ एक कोर्स पढ़कर डिग्री या डिप्लोमा पा लेना नहीं है। कॅरियर वह रास्ता है जो आपका भविष्य और भविष्य में उस कॅरियर से आपको मिलने वाली खुशियां और कुछ नया करने का जुनून तय करता है। इसलिए जब समझ न आए तो काउंसलर की मदद जरूर लें। इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा भी कई कॅरियर हैं। युवा अपनी रुचि के अनुसार साइकोलॉजी, सोशल वर्क, ट्रैवल एंड टूरिज्म, वेडिंग प्लानर, मैनेजेमेंट, बीपीओ, प्रोडक्ट कास्टिंग, सीडब्लूए, इंटीरियर-फर्नीचर एंड फ्लोर डिजाइनिंग, एडवरटीजमेंट, विजुअल कम्यूनिकेशन, फैशन टेक्नोलॉजी, फिजिकल एजूकेशन, फाइन आर्ट्स साउंड टेक्नोलॉजी और इवेंट मैनेजमेंट में कॅरियर बना सकते हैं।’ दिल्ली से आए कॅरियर काउंसलर जतिन चावला ने यह जानकारी रविवार को ‘अमर उजाला’ की ओर से अनाइचा होटल भाग्यराज पैलेस, शास्त्री नगर में लगे ‘कॅरियर फेयर लक्ष्य 2014’ में हिस्सा लेने वाले युवाओं को दी।
विज्ञापन

फेयर में पहले दिन करीब 2000 से अधिक स्टूडेंट्स और कामकाजी युवाओं ने हिस्सा लिया। लकी ड्रा में मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पाने वालों के चेहरे कुछ ज्यादा ही खिले दिखे। सोमवार (19 मई) को भी कॅरियर फेयर में ढेरों जानकारियों के साथ आकर्षक उपहार पाने का मौका मिलेगा। फेयर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा। कॅरियर फेयर का शुभारंभ ‘अमर उजाला’ लखनऊ यूनिट के जीएम राहुल कांकड़िया ने भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप जलाकर किया। उद्घाटन कानपुर मंडल के कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने किया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि वे शहर मेंसुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए नए स्कूलों को मान्यता देने की प्रक्रिया को सरल बना कर जल्दी मान्यता दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी खूबसूरत इमारतें बनाने वाले स्कूल बिल्डिंग के एवज में मोटी फीस न वसूलें और यहां अमीर के साथ गरीब के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले। नगर आयुक्त आरएन बाजपेयी ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
कॅरियर फेयर में सुबह 10 बजे से उमड़ी युवाओं की भीड़ से पूरा हाल ठसाठस भर गया। विभिन्न संस्थानों के स्टूडेंट्स लाइन लगाकर कड़ी धूप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। फेयर में आए इंस्टीट्यूट के काउंटरों पर भीड़ लग गई। युवा इन काउंटरों पर विभिन्न संस्थानों और यूनिवर्सिटी द्वारा कराए जा रहे इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए, होटल मैनेजमेंट, बीबीए, मास कम्यूनिकेशन, मास मीडिया, एमटेक और एयरक्राफ्ट कोर्सों सहित पूरी जानकारी लेने के लिए आतुर दिखेे। उनके साथ आए पैरेंटस भी संस्थानों की शिक्षण व्यवस्था, फीस और हॉस्टल आदि की जानकारी लेते रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अमर उजाला कानपुर यूनिट के क्लस्टर हेड भूपेंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन



काउंसलर जतिन चावला के टिप्स
कॅरियर का लक्ष्य तय करने के लिए पहले खुद को पहचानें
अपनी रुचियों का आकलन करें और कॅरियर के ऑप्शन देखें
अपनी रुचियों और कॅरियर के बीच खुद की पर्सनैलिटी को समझें
पर्सनैलिटी के मुताबिक कॅरियर के लिए अपनी क्षमता को परखें
फिर जानें कि वह करियर आपको भविष्य में क्या देगा
अगर आप संतुष्ट हैं तो कॅरियर आगे बढ़ाएं और भविष्य संवारें
इनकी टीम ने युवाओं को कॅरियर संबंधी स्लाइड भी दिखाई।

इन इंस्टीट्यूट ने लिया हिस्सा
अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, स्टार एविएशन एकेडमी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, नारायणा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, ऐलन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भाभा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, बैंक आफ इंडिया, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, एक्यूरेट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून, राजश्री ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस बरेली।

लकी ड्रा में मिले लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन
कक्षा 12 के स्टूडेंट केशव नगर निवासी देवांशु कौशल ने लकी ड्रा में लैपटॉप पाया। टैबलेट कक्षा 12 के स्टूडेंट विजय नगर निवासी मो. आकिब को मिला। लकी ड्रा सुपर हाउस एजूकेशन ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट जावेद हाशमी ने निकाला। गुजैनी के दीपक कुमार, शास्त्री नगर के अभिषेक सिंह और कौशलपुरी के मनीष कुमार ठाकुर मोबाइल फोन विजेता रहे।
विज्ञापन

-

कॅरियर फेयर में मुझे ढेर सारी जानकारी मिली, सही कॅरियर को लेकर मेरे मन में कई सवाल भी थे, जो यहां आकर क्लियर हो गए।
- प्रतिभा शर्मा, शारदा नगर

एग्जाम के बाद ये कॅरियर फेयर स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट साबित हुआ, यहां कॅरियर के कई ऑप्शन मिले। कई नई जानकारियां भी मिलीं।
- आयुषी, कौशलपुरी

मैंने ‘अमर उजाला’ में इस कॅरियर फेयर के बारे में पढ़ा, मैं बिल्हौर से यहां आया हूं। सच, यह फेयर मुझे बहुत बढ़िया लगा।
- ओम, बिल्हौर

मैं एयरक्राफ्ट के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूं, पर कहीं से इसकी बढ़िया जानकारी नहीं मिल रही थी। यहां सब पता चल गया।
- विकास तिवारी, कृष्णा नगर

इस कॅरियर फेयर में काउंसलर जतिन चावला ने जो बताया, उसमें मुझे बेस्ट ऑप्शन दिखा। थैंक्स टू अमर उजाला।
- कोमल राजपूत, कर्रही

मैं शुरू से ही मीडिया के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हूं। शुरू कैसे और कहां से करूं, इस फेयर में इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो गई।
- कृतिका मिश्रा, किदवई नगर

‘अमर उजाला’ का यह प्रयास सराहनीय है। इस फेयर में एक ही छत के नीचे हजारों स्टूडेंट्स को सही कॅरियर चुनने का मौका मिला।
- सलोनी यादव, बर्रा-4

कॅरियर फेयर में जितनी भी यूनिवर्सिटी के काउंटर लगे थे, उन सभी के जरिए हमें एडमिशन का बेहतर ऑप्शन भी मिला और जानकारी भी।
- सृष्टि पाल, जरौली फेज-1

‘अमर उजाला’ के जरिए हमें काउंसलर जतिन चावला से मिलने का मौका मिला। यहां जो बताया गया उससे कॅरियर का विजन क्लियर हो गया।
- राहुल गुलाटी, हरजिंदर नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें