फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी-मोदी’ करने बनारस गए कनपुरिया

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा से प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए शहर से भी भाजपाई बनारस गए हैं। ऐसे मौके पर ‘अमर उजाला’ संवाददाता विकास श्रीवास्तव ने नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय का जायजा लिया। आमतौर पर चहलपहल वाला कार्यालय सूना-सूना दिखा।
विज्ञापन

समय लगभग डेढ़ बजे। यहां पर तेज आवाज में चल रहा टीवी देख रहे ओम द्विवेदी ही मिले। बोले, बाकी लोग तो बनारस गए हैं और चुनाव के बाद ही लौटेंगे। जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता सभी बनारस में हैं। बताया, कानपुर का चुनाव होने के एक दिन बाद यहां से डा. मुरली मनोहर जोशी इलाहाबाद चले गए थे। अब शायद 14 या 15 को आएं। इस दौरान वहां पर पहुंचे एक अन्य युवक ने खुद को कानपुर देहात से पार्टी का सदस्य बताते हुए कहा, देहात में तो हमारे कंडीडेट की जीत निश्चित है। मेरा नाम न छापिएगा पर मैं आपको बताता हूं कि वहां पर तो गेस्ट हाउस तक बुक हो चुके हैं। मिठाई वगैरह का आर्डर दे दिया गया है। तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच ही वहां पर पूर्व विधायक राकेश सोनकर पहुंच गए। उनसे पूछा कि आप बनारस नहीं गए तो बोले, आज मैं भी चला जाऊंगा, पर वहां किसी की जरूरत नहीं। इतनी भीड़ है कि किसी की पहचान की क्या बात। उन्होंने कहा, इस बार मोदी की इतनी जबर्दस्त लहर है कि जितनी शायद अटलजी की भी न रही हो।

चेतना चौराहे पर छाई वीरानी
उधर, राजनीतिक चर्चाओं केअड्डे चेतना चौराहे पर आज चहलपहल नदारद थी। यहां पर इक्का दुक्का लोग तो थे पर उनकी चर्चा की वजह चुनाव या राजनीति नहीं थी। यहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि चुनाव के बाद से यहां ज्यादा लोग नहीं आते। हां, शाम के समय जरूर कुछ कांग्रेसी आते हैं, जिनके बीच चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें