फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरणों के कातिल कुत्ते को गोली मारी, गार्ड सस्पेंड

Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चिड़ियाघर में शनिवार को कुत्तों के हमले से तीर हिरणों की मौत के बाद एक फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार को वन विभाग की टीम ने चिड़ियाघर में घुसे एक कुत्ते को गोली मार दी और एक अन्य को पकड़ लिया। उधर, प्रमुख वन्य संरक्षक (वन्य जीव) रूपक डे ने जू का दौरा कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण निगम द्वारा मनमानी तरह से की जा रही तोड़-फोड़ को इस घटना का एक कारण माना है। सूत्रों ने बताया कि छह दिन के भीतर कुत्तों के हमले से आठ हिरणों की मौत हो चुकी है हालांकि जू प्रशासन ने तीन हिरणों के मारे जाने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिरणोें के गले में दांत के निशान मिले हैं, लेकिन मौत का कारण दहशत (शॉक) बताया गया है। बता दें कि जनवरी 2013 में भी चिड़ियाघर में कुत्तों के हमले से 31 काले हिरणों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

14 अप्रैल को मॉर्निंग वॉकर्स ने हिरण सफारी में कुत्तों द्वारा हिरणों को दौड़ाए जाने की सूचना जू प्रशासन को दी थी। इस पर गार्डों ने जू का निरीक्षण कर चार कुत्तों को बाहर भगा दिया था। दो कुत्ते झाड़ियों में छुप गए थे। शनिवार को फिर कुत्तों ने हिरणों पर हमला किया और दो को मार दिया और कई को घायल कर दिया। चिड़ियाघर प्रशासन इस घटना को दबाए रहा। रविवार को घायल एक हिरण ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद जू और वन विभाग की टीम ने कांबिंग शुरू की और हिरण सफारी में घुसे एक कुत्ते को गोली मार दी। एक और को पकड़ कर बाहर कर दिया गया।
रविवार दोपहर प्रमुख वन्य संरक्षक (वन्य जीव) रूपक डे ने जू का दौरा किया। हिरण सफारी में कुत्ते कहां से घुसे, कहां गोली मारी गई, कहां से भीतर आ सकते हैं, आदि की जानकारी ली। उन्होंने जू में मनमाने तरह से निर्माण निगम द्वारा की जा रही तोड़-फोड़ को इस घटना के पीछे बड़ा कारण माना है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जायेगा, जू स्टॉफ पूरी निगरानी करेगा। जू निदेशक के थॉमस ने कहा कि नवाबगंज कॉलोनी की तरफ टूटी दीवार को बनाने का काम चल रहा है। वहीं से कुत्ते भीतर घुसे थे। कुत्तोें को खदेड़ दिया गया है, जू को डॉग फ्री जोन घोषित किया। एक गार्ड विशाल सोनकर को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें