फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज

Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर। जनता दल यू अध्यक्ष और सांसद शरद यादव के खिलाफ धर्म के अपमान और धर्म के प्रति गलत बयानबाजी का परिवाद दर्ज कराया गया है। इस मामले की सुनवाई 29 अक्ूबर को होगी। उस दिन परिवादी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ओ ब्लाक किदवई नगर निवासी अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल ने सीएमएम प्रफुल्ल कमल की कोर्ट में शरद यादव के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने की अर्जी दी। इसमें कहा गया कि वह शोभन सरकार के शिष्य हैं। उन्हें अपना गुरु मानते हैं। कुछ दिनों पहले शोभन सरकार ने उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में राजा राव बक्स सिंह के किले और आसपास के क्षेत्र में सोना दबा होने की बात प्रदेश और केंद्र सरकार को बताई थी। इस पर वहां इस समय पुरातत्व विभाग खुदाई कर रहा है। 23 अक्तूबर को शरद यादव का बयान अखबार में देखा। इसमें शोभन सरकार की बात को अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली बताया है। कहा था कि वहां पर बहुत जन समूह इकट्ठा हो रहा है यदि कोई दुर्घटना होती है तो कौन जिम्मेदार होगा। शोभन सरकार से परिवादी की धार्मिक भावना जुड़ी है। इसलिए शरद यादव के बयान से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने परिवाद दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें