फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा गर्ल्स कॉलेज में हंगामा

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। लैपटॉप वितरण की सूची में नाम न होने से नाराज खालसा गर्ल्स डिग्री कॉलेज हरजेंदर नगर की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज में तोड़फोड़, वाहन तोड़े, सड़क जाम की। हंगामे की सूचना पाकर आई चकेरी पुलिस से भी नोक झोक हुई। इसमें दो छात्राएं बेहोश हो गई। शिक्षा अधिकारियों और एसओ चकेरी ने जब दोबारा सूची भेजने की बात कही, तब जाकर छात्राएं शांत हुई।
विज्ञापन

खालसा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 438 छात्राओं ने लैपटॉप के लिए आवेदन किया था। जिनमें से केवल 10 छात्राओं का ही लैपटॉप वितरण में नाम था। शुक्रवार को होने वाले लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में सभी छात्राएं पहुंच गई। सूची में नाम गायब होने से नाराज छात्राओं ने हंगामा, नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होता देख कॉलेज प्रबंधक ताला बंद करके भाग गए। इससे छात्राएं और भड़क गई। कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी, खड़े वाहनों पर भी पथराव किया और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम और हंगामे पर पहुंची पुलिस से भी छात्राओं ने तीखी बहस की। इसी बीच सूचना पाकर शिक्षा के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छात्राओं ने लैपटॉप सूची में नाम न होने कारण जानना चाहा। मामले के गंभीरता को देखते हुए एसओ चकेरी ने दोबारा सूची शासन को भेजने का आश्वासन देकर छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें