फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर तक चलेगी लखनऊ-जयपुर स्पेशल

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। रेल प्रशासन ने लखनऊ से जयपुर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल, कन्नौज रूट से आएगी-जाएगी। अभी तक यह ट्रेन 30 अक्तूबर तक ही प्रस्तावित थी। इसमें जनरल और स्लीपर के छह-छह कोच, एसी थ्री के दो और एसी टू का एक कोच होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 09708 स्पेशल ट्रेन 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 नवंबर को लखनऊ से 12:25 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल 13:55 बजे, अनवरगंज 14:07 बजे पहुंचेगी और रात 1:45 बजे जयपुर पहुंचाएगी। इसी तरह 09707 स्पेशल ट्रेन जयपुर से 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 और 29 नवंबर को 21:45 बजे जयपुर से चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल पर सुबह 8:55 बजे आकर लखनऊ 10:25 बजे पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें