फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्सला में आएगी नई ब्लड कंपोनेंट मशीन

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। जिला अस्पताल उर्सला के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर ब्लड बैंक में नई कंपोनेंट मशीन लाने की तैयारी चल रही है। नई मशीन आने के बाद प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, आरबीसी और डब्ल्यूबीसी बनाने में और आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में खून की उपलब्धता कराने के लिए दो बड़े ब्लड बैंक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और उर्सला हॉर्समैन चिकित्सालय में बने हुए हैं। इन ब्लड बैंकों के अलावा पांच प्राइवेट ब्लड बैंक भी संचालित हैं। फीस सस्ती होने की वजह से मरीजों के तीमारदार सरकारी ब्लड बैंकों में सबसे ज्यादा जाते हैं। मेडिकल कॉलेज और उर्सला के ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट और कंपोनेंट का यूजर चार्ज 300-1600 रुपए तक है। वहीं प्राइवेट ब्लड बैंक वाले ब्लड यूनिट देने के बदले 1000- 3000 रुपए तक लेते हैं। मेडिकल कॉलेज की प्लेटलेट्स सेल और ब्लड बैंक में अत्याधुनिक मशीने लगी हुई हैं। उर्सला की अपेक्षा खून की सबसे ज्यादा खपत मेडिकल कॉलेज से ही होती है। उर्सला में नई मशीन आ जाने के बाद मेडिकल कॉलेज का भार कुछ कम होगा। सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने बताया कि नई मशीन नवंबर तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें