कानपुर(ब्यूरो)। सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 29 खाकी वर्दीधारी (दारोगा, सिपाही, होमगार्ड) समेत 56 लोग बेटिकट पकड़े गए। इनमें अधिकतर एसी कोच में आराम फरमाते मिले। टीम ने सभी से जुरमाना वसूला। एकाएक चेकिंग से दैनिक यात्रियों में दहशत दिखी।
उप मुख्य यातायात प्रबंधक अखलाक अहमद के निर्देश पर सुबह करीब आठ बजे चेकिंग शुरू हुई। अकेले चित्रकूट एक्सप्रेस में चेकिंग में 16 दारोगा, सिपाही और होमगार्ड बगैर टिकट मिले। इसके बाद कालका मेल, एनई, तूफान, लालकिला, महानंदा समेत 16 ट्रेनों की चेकिंग हुई। सीआईटी वीएन पारित ने बताया कि बगैर टिकट, बिना बुकिंग, गंदगी फैलाने और जनरल टिकट पर स्लीपर कोचों में यात्रा करने के 82 मामले पकड़े गए। इनसे करीब 28 हजार रुपये जुरमाना वसूला।