फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजारी हुई पारिवारिक लाभ योजना

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पारिवारिक लाभ योजना में मिलने वाली धनराशि अब दस हजार ज्यादा होगी। पहले इस योजना के तहत बीस हजार रुपये दिए जा रहे थे लेकिन अब योजना में तीस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पारिवारिक लाभ योजना में जिन लोगों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो तत्काल करा दें। इस योजना का लाभ एक साल के अंदर ही लिया जा सकता है। नई धनराशि दिसंबर में पात्रों के खाते में पहुंचेगी। इस साल के लाभार्थियों को सहायता देने के लिए सरकार ने जिला समाज कल्याण विभाग को अतिरिक्त धन उपलब्ध करा दिया है। अब तक करीब 700 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसमें से कई आवेदन गलत भी है स्थलीय सत्यापन के बाद जो लोग योजना के पात्र पाए जाएंगे उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा। पिछले वर्ष इस योजना के तहत 1344 लोगों को लाभ मिला था।
विज्ञापन

--
क्या है योजना
राष्ट्रीय पारिवारिक योजना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उन लोगों के लिए हैं, जिनके घर के एक मात्र कमाऊ पुत्र (पुरुष) अथवा पुत्री (महिला) का 18 से 59 साल की उम्र में निधन हो जाता है। पिछले वर्ष तक यह उम्र 64 साल तक थी, जिसमें पांच साल की कमी की गई है। ऐसे आश्रितों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से पारिवारिक योजना संचालित की जाती है।
---
यहां से लें आवेदन पत्र
पारिवारिक लाभ योजना के लिए निशुल्क आवेदन फार्म ब्लॉक, तहसील, विकास भवन के समाज कल्याण विभाग में मिल रहा है। इसमें एक फोटो लगाकर इन्हीं स्थानों पर जमा किया जा सकता है। फार्म की फोटोकॉपी भी मान्य होती है।
विज्ञापन

कोट---

‘‘योजना का लाभ दिसंबर तक लाभार्थियों को भेज दिया जाएगा। इसके लिए धनराशि विभाग में आ चुकी है। जिन लोगों ने आवेदन नहीं भरे हैं, वे बताए गए स्थानों से फार्म लेकर इसका फायदा उठा सकते हैं।’’-- हर्ष मवार जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें