फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ब्लड डोनेशन कैंप में हुई थी जांच

Thu, 03 Oct 2013 05:38 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ब्लड डोनेशन कैंप में आए 101 लोगों में से 39 में हीमोग्लोबिन की कमी निकली है। सात लोगों में हीमोग्लोबिन 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर के औसत से भी कम था, इनमें एक पुरुष और छह महिलाएं थीं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने ‘राष्ट्रीय रक्तदान दिवस’ (एक अक्तूबर) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया था। इस शिविर में विभिन्न तरह की नि:शुल्क जांचों के साथ ही 101 लोगों ने हीमोग्लोबिन की भी जांच कराई थी। पालीवाल पैथालॉजी की जांच में पता चला है कि 101 में से 39 लोगों में हीमोग्लोबिन मानक से कम पाया गया। पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन का औसत मानक 13 ग्राम प्रति डेसीलीटर से 17 ग्राम प्रति डेसीलीटर होता है। इसी तरह महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन का औसत मानक 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर है।


इनसेट
इन लोगों में 10 ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी कम है हीमोग्लोबिन

नाम उम्र हीमोग्लोबिन
अंजू मिश्रा 40 7.9
राधा पाल 17 9.3
लता शुक्ला 25 9.2
शीला पाल 24 9.9
दीप शुक्ला 18 9.5
सुषमा 33 9.5
शिवनारायण 55 9.0

अमर उजाला दफ्तर से प्राप्त करें रिपोर्ट
कानपुर। ब्लड डोनेशन कैंप में जिन 101 लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराई, उनमें से 99 लोगों की जांच रिपोर्ट ‘अमर उजाला’ के दफ्तर में आ गई है। जिन लोगों ने जांच कराई हैं, वे दफ्तर आकर जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


दो लोगों की दोबारा होगी नि:शुल्क जांच
पालीवाल डायग्नोस्टिक्स के मैनेजर शशिधर ने बताया कि दो अन्य लोगों के भी इस जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए थे, पर रिपोर्ट सही नहीं आ पाई। इनमें अनिल तिवारी (55) और अशोक (35) शामिल हैं। ये दोनों लोग पैथालॉजी में आकर दोबारा नि:शुल्क जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें