फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड ग्रुप जानकर कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के अभिनव अभियान और लाइफट्रान हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को बीएनडी डिग्री कॉलेज, माल रोड में लगे ब्लड ग्रुप जांच एवं ब्लड डोनेशन रजिस्ट्रेशन कैंप में स्टूडेंट्स, टीचर्स और कॉलज स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप में 146 स्टूडेंट्स और टीचर्स ने ब्लड की जांच कराकर अपना ब्लड ग्रुप जाना, वहीं 72 स्टूडेंट्स, टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ ने भविष्य में ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें लड़कियां भी काफी संख्या में शामिल रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विवेक द्विवेदी ने भी ब्लड ग्रुप की जांच कराई।
विज्ञापन

ब्लड ग्रुप की जांच कराने के लिए कॉलेज में सुबह 10 बजे से ही स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लग गई थी। लाइफट्रान हॉस्पिटल की टीम में शामिल हॉस्पिटल के एडिशनल जनरल मैनेजर शरद त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, पैथोलॉजी टेक्नीशियन आशीष और हॉस्पिटल स्टाफ के असिस्टेंट जय शर्मा ने ब्लड के सैंपल लेकर बारी-बारी सबकोब्लड ग्रुप की जानकारी दी। कैंप में लाइफट्रान की डायरेक्टर डॉ. निधि भटनागर का सहयोग अग्रणी रहा। समाजसेवी कृष्णा शर्मा के साथ कॉलेज के एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनील सिंह भदौरिया, डॉ. नवनीत मिश्रा, डॉ. एएल पाठक, डॉ. विनय सिंह और महेंद्र यादव के साथ पूरे स्टाफ का सहयोग मिला।

स्टूडेंट ने पिता के लिए मांगा ब्लड
कॉलेज में ब्लड कैंप के आयोजन की बात सुनकर स्टूडेंट प्रिया ने अपने पिता एसएन सिंह के लिए ‘ए निगेटिव’ ब्लड ग्रुप की एक यूनिट की मांग की। प्रिया ने बताया कि उनके पिता कृष्णा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने प्रिया को ब्लड दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें