फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में बजा कनपुरिया मेधा का डंका

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) 2013 में कनपुरिया मेधा का फिर डंका बजा है। यहां रहकर पढ़ने वाले 13 मेधावियों ने यूपी के टॉप-100 में जगह बनाकर शहर का मान बढ़ाया है। सामान्य वर्ग में 34वीं रैंक हासिल करके मुकेश कुमार गुप्ता ने सिटी टॉप किया है। 92वीं रैंक पाकर दीपांशी सक्सेना लड़कियों की टॉपर बनी हैं। वह केशवपुरम की रहने वाली हैं। इन मेधावियों ने शहर के न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाई, तैयारी की है। वहीं, आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट के कानपुर सेंटर हेड पंकज भार्गव ने दावा किया कि यूपी में पहली रैंक हासिल करने वाले सिद्धांत अरोड़ा ने उनके यहां से पढ़ाई की है। यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर की ओर से आयोजित सीपीएमटी का रिजल्ट बुधवार को जारी हुआ है, जिसमें शहर के मेधावियों का दबदबा है। टॉप- 200, टॉप-500 और टॉप-1000 में ही 250 और अभ्यर्थियों के जगह बनाने की सूचना है। हालांकि इनकी आधिकारिक लिस्ट गुरुवार को जारी की जाएगी। यूपी के टॉप-100 में जगह बनाने वालों में 42वीं रैंक पाने वाले नरेंद्र राजपूत, 43वीं रैंक पाने वाले प्रखर मिश्रा, 53वीं रैंक के क्षितिज प्रकाश मावल, 56वीं रैंक के ताहिर अली, 59वीं रैंक के अरुण कुमार पांडेय, 60वीं रैंक पाने वाले शरद कुमार सिंह, 76वीं रैंक के स्नेह कुमार, 78वीं रैंक के मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, 81वीं रैंक के अवनीश वर्मा और 100वीं रैंक पाने वाले अजीत कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं। इन सभी को एमबीबीएस में एडमिशन मिलना तय है। इसबार यूपी के 10 मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस और बीयूएमएस की 1785 सीटें ही भरी जानी हैं। मेधावियों के सेलेक्शन को लेकर न्यू लाइन कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने खुशी जताई है। साथ ही सेलेक्टेड मेधावियों को बेहतर भविष्य की शुभकामना दी है। कहा है कि इंस्टीट्यूट के 400 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। वहीं, ब्रेवगार्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट ने दीपांशी और वीरेंद्र के सेलेक्शन का दावा किया है। टीचर आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि टॉप-100 में कई मेधावियों ने जगह बनाई है। न्यू स्पीड कोचिंग इंस्टीट्यूट ने स्नेह, मो. आरिफ और अजीत कुमार वर्मा को अपना बताया है। कहा है कि इन मेधावियों ने बेहतर तैयारी के साथ एग्जाम दिया और सेलेक्शन पाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें